डीएवी कॉलेज की दीवार गिरने से युवती की मौत, भाई से आई थी मिलने, हाल ही में लगी थी सरकारी नौकरी।

देहरादून- देहरादून के करनपुर स्थित डीएवी कॉलेज की दीवार गुरुवार रात अचानक भरभरा कर गिर गई। काॅलेज के सामने से गुजर रहे भाई-बहन इसकी चपेट में आ गए। हादसे में युवती की मौत हो गई, जबकि भाई गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी मिली है कि मृतक सुषमिता तोमर की हाल ही में सरकारी नोकरी लगी थी। और मृतका पुरोला डिग्री कॉलेज में कनिष्क सहायक के पद पर कार्यरत थीं। उसका भाई रघुवीर तोमर देहरादून में डीएवी में पढ़ता है। करनपुर क्षेत्र में ही कमरा लेकर रह रहा है। सुषमिता अपने भाई के यहां आई हुई थी। रात करीब साढ़े आठ बजे के करीब भाई-बहन करनपुर घूमने आए थे।

पैदल अपने कमरे की तरफ जा रहे थे तभी डीएवी कॉलेज की बैक वाली दीवार भरभरा कर गिर गई। दोनों इसकी चपेट में आ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने सुषमिता को मृत घोषित कर दिया।रघुवीर तोमर का इलाज चल रहा है। वह भी गंभीर रूप से घायल है।

एसएसपी अजय सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि मृतका के भाई ने कॉलेज प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है और तेहरीर के आधार पर कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

See also  ग्राफिक एरा में अर्थ अब्जर्वेशनल डाटा पर कार्यशाला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *