उत्तराखंड की पांचों सीटों पर 2019 में सटीक रहा था एग्जिट पोल, भाजपा की झोली में आए थे पांचों फूल।
देहरादून- लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण का मतदान 25 मई को खत्म हो गया। अंतिम दौर का मतदान का जून को है। और इसी के साथ हर किसी की निगाहें एग्जिट पोल पर टिकी होंगी। आइए आपको बताते हैं कि लोकसभा चुनाव 2019 में मतगणना से पहले आए एग्जिट पोल के नतीजें क्या थे।
उत्तराखंड की पांचों सीटों पर पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान हुआ था। चार जून को नतीजे आने हैं। जिस पर सबकी नजरें टिकी हैं, लेकिन उससे पहले ‘एग्जिट पोल का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है। 2019 के लोकसभा चुनाव में सामने आए एग्जिट पोल में उत्तराखंड की पांचों सीटें भाजपा की झोली में ही गिरने का अनुमान लगाया था, जो सटीक साबित हुआ।
लोकसभा चुनाव के लिए सातवें और अंतिम चरण की वोटिंग शनिवार को होगी। इसके बाद चार जून को मतगणना होगी। लोकसभा चुनाव 2019 में मतगणना से पहले मीडिया के एग्जिट पोल में उत्तराखंड की पांच सीटों पर जो अनुमान लगाया वो बेहद सटीक रहा।
ये रहे थे परिणाम
लोकसभा क्षेत्र-नैनीताल
अजय भट्ट | भाजपा | 772195 |
हरीश रावत | कांग्रेस | 433099 |
नवनीत अग्रवाल | बसपा | 28455 |
लोकसभा क्षेत्र-हरिद्वार
रमेश पोखरियाल निशंक | भाजपा | 665674 |
अंबरीश कुमार | कांग्रेस | 406945 |
अंतरिक्ष सैनी | बसपा | 173528 |
लोकसभा क्षेत्र-अल्मोड़ा
अजय टम्टा | भाजपा | 444651 |
प्रदीप टम्टा | कांग्रेस | 211665 |
लोकसभा क्षेत्र-पौड़ी
तीरथ सिंह रावत | भाजपा | 506980 |
मनीष खंडूरी | कांग्रेस | 204311 |
लोकसभा क्षेत्र-टिहरी
माला राज्य लक्ष्मी शाह (भाजपा) | भाजपा | 565333 |
प्रीतम सिंह | कांग्रेस | 264747 |
कांग्रेस और भाजपा में होता रहा है मुकाबला
उत्तराखंड मूलतः गढ़वाल और कुमाऊं दो मंडलों में बंटा हुआ है। हालांकि राज्य में पहाड़ और मैदान का अंतर ज़्यादा स्पष्ट नज़र आता है। मैदानी इलाकों में खासकर हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में बहुजन समाज पार्टी का भी प्रभाव रहा है। यहां से पार्टी के विधायक भी चुने जाते रहे हैं। जबकि अन्य तीनों सीटों पर मुख्य मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के बीच में ही है।