पुलिस महकमे में फेरबदल, आईपीएस अमित सिन्हा बने विशेष प्रमुख सचिव खेल एवं युवा कल्याण।

देहरादून- अभिनव कुमार को कोई भी नया पदभार नहीं दिया गया है मंगलवार को संयुक्त सचिव श्याम सिंह ने इसके आदेश जारी किए हैं।

सरकार ने उत्तराखंड पुलिस के दो आईपीएस अधिकारियों के कार्यभार बदल दिए हैं। अपर पुलिस महानिदेशक अमित सिन्हा को विशेष प्रमुख सचिव खेल एवं युवा कल्याण बनाया गया है। वे साथ में अपर पुलिस महानिदेशक, प्रशासन का कार्यभार भी संभालेंगे।

अभी तक विशेष प्रमुख सचिव खेल एवं युवा कल्याण का पदभार आईपीएस अभिनव कुमार के पास था। वहीं, अभिनव कुमार को कोई भी नया पदभार नहीं दिया गया है। मंगलवार को संयुक्त सचिव श्याम सिंह ने इसके आदेश जारी किए हैं।

See also  उत्तराखंड में तीन साल से एक ही जगह जमे कर्मचारी हटेंगे, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिलाधिकारियों को दिए ट्रांसफर करने के आदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *