सवाल पूछने वाले बताएं महबूबा मुफ्ती को किसने मुख्यमंत्री बनाया, ज्योति रौतेला ने भाजपा सरकार पर बोला हमला।
देहरादून- प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्षा ज्योति रौतेला ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व केंद्रीय गृहमंत्री से पूछा कि पहले भाजपा यह बताए कि महबूबा मुफ्ती को किसने मुख्यमंत्री बनाया। भाजपा पहले अपने गिरेबान में झांके। इस मामले में स्वयं मुख्यमंत्री पत्रकारों के सवालों के जवाब देने से बचते रहे।
सोमवार को महिला कांग्रेस की अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने बयान जारी किया। उन्होंने भाजपा पर हमला बोला। कहा कांग्रेस के गठबंधन से बीजेपी को इतनी चिंता क्यों हो रही है?
कहा कि मुख्यमंत्री से अपना राज्य तो संभाल नहीं पा रहा हैं, आए दिन महिलाओं के साथ दुष्कर्म, हत्याएं, अत्याचार, उत्पीड़न के मामले सामने आ रहे हैं। भाजपा का बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओं का नारा खोखला साबित हुआ है। पिछले दो वर्षों से बेरोजगार लगातार रोजगार के लिए संघर्ष कर रहे हैं। पहले उनकी चिंता करें। चारधाम यात्रा में राज्य सरकार भीड़ को नियंत्रित नही कर पाई, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। जगह-जगह अवव्यस्थाओं से श्रद्धालु परेशान रहे।